Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Nov 07, 2012 - 21:00:28 PM


Title - चलेगी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन
Posted by : eabhi200k on Nov 07, 2012 - 21:00:28 PM

दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों के उमड़ रही भीड़ को लेकर रेल प्रशासन ने हावड़ा से रक्सौल के बीच सप्ताह में दो बार एक स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर से चलाने का निर्णय लिया है। स्थानीय रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को अप 03043 बनकर रक्सौल गुरुवार व शनिवार को दोपहर के 2.45 में पहुंचेगी। साथ ही 03044 डाउन बनकर उसी दिन शाम के 8.45 मिनट पर हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन में 11 बोगियां होगीं, जिसमें 6 स्लीपर, 1 एसी, 2 एसएलआर व 2 जीएस बोगी शामिल है।