Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 05, 2018 - 14:51:49 PM


Title - घंटे - दर - घंटे लेट हुईं ट्रेनें, यात्री परेशान
Posted by : RailEnquiry Admin on May 05, 2018 - 14:51:49 PM

रेलवे की ओर से ट्रेनों के आगमन ओर प्रस्थान की सटीक जानकारी देने का दावा किया जाता है | समय के अनुपालन के साथ परिचालन में सुधर की बात कही जाती है | किन्तु सच्चाई यह है कि यात्रियों को उतनी ही परेशानी अभी भी झेलनी पड़ रही है, जितनी कि पहले होती थी | इलाहबाद जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें शुक्रवार को घंटों लेट रहीं | यात्रियों के स्टेशन पहुँचने के बाद ट्रेनें घंटे - दर - - घंटे ट्रेन लेट होती गयीं ओर यात्री हैरान - परेशान हुए |
इलाहबाद मंडल में गाजियाबाद से लेकर मुगलसराय तक प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियों का आवागमन होता है | राजधानी, शताब्दी ओर कुछ चुनिंदा गाड़ियों को छोड़कर अन्य गाड़ियां अक्सर लेट रहती हैं | यात्री मोबाइल अथवा कंप्यूटर पर गाड़ियों की स्थिति देखकर घर से स्टेशन को निकलते हैं, लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद गाड़ी तीन-तीन, चार-चार घंटे लेट हो जाती है | आसनसोल से भावनगर जाने वाली पारसनाथ एक्सप्रेस को सुबह साढ़े पांच बजे इलाहबाद पहुंचना होता है | गाड़ी दो घंटे चालीस मिनट लेट आसनसोल चली | मुग़लसराय तक पहुंचने में गाड़ी साढ़े तीन घंटे लेट हो गयी | मुगलसराय से इलाहबाद जंक्शन पहुँचने में गाड़ी छह घंटे 33 मिनट लेट हो गयी |

-HINDI-