Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 13:45:34 PM


Title - गाजियाबाद से चकेरी तक बिना रुके गुजरेंगी ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 13:45:34 PM

हावड़ा मार्ग पर विलम्ब से चल रही ट्रेनों के संचालन में कुछ सुधार देखने को मिलेगा | रविवार को चेकरि से चंदारी के बीच आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली की सफल टेस्टिंग के बाद यह प्रणाली सक्रीय कर दी गयी | अब गाजियाबाद से लेकर चेकरि तक एक ही लाइन पर कई गाड़ियां बेधड़क दौड़ सकेंगी | 
ट्रेनों के संचालन की पुरानी व्यवस्था में दो स्टेशनों के बीच केवल एक ट्रेन गुजारी जाती थी | इस व्यवस्था में ट्रेनों के संचालन में बहुत अधिक समय लगता था | दो स्टेशनों के बीच एक ही ट्रैक पर एक साथ कई ट्रेनें दौड़ने की दिशा में भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में बेहतर प्रगति की है | नयी प्रणाली को आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के नाम से जाना जाता है | अभी तक गाजियाबाद से कानपुर तक बीच का कुछ भाग छोड़कर पूरे ट्रैक पर आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली सक्रीय है |इससे ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ कम हुयी है |

-HINDI-