Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 07, 2013 - 18:01:17 PM


Title - कोकण रेल कर्मियों ने दिए 21 लाख
Posted by : nikhilndls on Jul 07, 2013 - 18:01:17 PM

मुम्बई. दुर्गम पहाडिय़ों को चीर कर घाटी की राह आसान करने में जुटी कोकण रेलवे कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने उत्तराखंड दर्द में शरीक होते हुए 21 लाख रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया है. कोकण रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी सिध्देश्वर तेलगु के अनुसार उत्तराखंड में हुई भयानक तबाही देश के लिए बहुत दुर्भाग्यशाली घटना है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है, जिसे ध्यान में रखते हुए कोकण रेलवे के कर्मचारियों ने अपनी तरफ से यह छोटा सा प्रयास किया है.