Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 05, 2017 - 10:40:29 AM


Title - कैफियत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की थी साजिश
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 05, 2017 - 10:40:29 AM

 लखनऊ के डालीगंज से बादशाहनगर के बीच कैफियत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश थी l यही कारण है कि 2 बार पेट्रोलिंग के बाद तीसरी पेट्रोलिंग के बीच घटना को अंजाम देने का समय चुना गया l इस बीच ही रेल लाइन  से  पेंड्राल और स्लीपर की सेटिंग खोल दी गई थी l पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने सोमवार को इसकी आंतरिक जांच शुरू की जिसके अंतर्गत डॉली गंज के बीच लाइन पेट्रोलिंग पार्टी की रिपोर्ट तलब की गई l

 रिपोर्ट देखने से पता चला कि साजिशकर्ता ने पहले राउंड की पेट्रोलिंग में कोई हरकत नहीं की जबकि दूसरी बार पेट्रोलिंग होने के बाद इस घटना को अंजाम दे दिया गया l पहली बार इतनी बड़ी संख्या में  पेंड्राल क्लिप निकाले जाने की घटना हुई है l ट्रैक पेट्रोलिंग करने वालों ने दो बार इस रूट को पहले चेक किया तब पेंड्राल क्लिप लगे हुए थे l इससे साफ है कि घटना को लंबे समय से अंजाम देने का प्लेन किया जा रहा था जो रेल कर्मचारियों की सजगता के नाते टल गया l डालीगंज बादशाहनगर रेलखंड पर 308 पेंड्राल और स्लीपर निकाले गए थे l फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बाकी जानकारियों का पता चलेगा l

-HINDI-