Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 25, 2018 - 18:34:38 PM


Title - कानपुर और लखनऊ के बीच 25 ट्रेनें रहीं आज निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 25, 2018 - 18:34:38 PM

यात्रियों का सफर रविवार को कानपुर और लखनऊ के मध्य मुश्किल भरा रहेगा | क्योंकि हरौनी में सिग्नल प्रणाली व्यवस्था को डिजिटल किये जाने के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है | इसमें 25 ट्रेनों का परिचालन ठप रहेगा | सात ट्रेनों को बीच सफर में रोकते हुए गंतव्य की और रवाना किया जाएगा | चित्रकूट सहित पांच ट्रेनों का समय बदला गया है |


अजगैन और अमौसी के बाद हरौनी में उत्तर रेलवे सिग्नल व्यवस्था को डिजिटल करने जा रहा है | इसमें ट्रेनों को आउटर की केबिन पर सिग्नल मिलन का इंतजार नहीं करना होगा | ये कार्य एसएनटी विभाग द्वारा कराया जाना है | दिनभर चलने वाले कवायद में अप और डाउन में झाँसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा - लखनऊ इंटरसिटी के साथ, झाँसी - लखनऊ पैसेंजर, बाराबंकी, फ़ैजाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी | ट्रेनों को करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा | 

-HINDI-