Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 05, 2013 - 18:01:39 PM


Title - एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर शुरू होगी फीडर बस सेवा
Posted by : Mafia on Jul 05, 2013 - 18:01:39 PM

निगम (डीएमआरसी) प्रमुख स्टेशनों से फीडर बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए लोगों ने डीएमआरसी को सुझाव दिए हैं। इसके अनुसार, प्रमुख स्टेशनों शिवाजी स्टेडियम, धौलाकुआं व एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से फीडर बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के हाथ खड़े करने के बाद 1 जुलाई से एयरपोर्ट मेट्रो लाइन की परिचालन व्यवस्था डीएमआरसी ने संभाल ली है। इसके बाद से एयरपोर्ट लाइन पर बेहतर सेवा के बारे में लोगों की राय जानने के लिए दो मेट्रो स्टेशन शिवाजी स्टेडियम व द्वारका सेक्टर 21 पर फीडबैक काउंटर खोले गए हैं। पिछले तीन दिन में इस काउंटर पर 523 लोगों ने अनुभव, सुझाव व शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से अधिकतर यात्रियों ने इस लाइन के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों से फीडर बस सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। द्वारका फोरम की महासचिव सुधा ने डीएमआरसी को सुझाव दिया कि धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन से साउथ एक्स, सरोजनी नगर, आइएनए, मोती बाग, नरायणा के लिए फीडर बस चले तो इन स्थानों पर रहने वाले निश्चित रूप से एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर यात्रा करने आएंगे। वहीं एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से फीडर बस सेवा शुरू करने से महिपालपुर व आसपास के इलाकों में रहने वालों को काफी फायदा होगा। लोगों ने सुझाव दिया कि आइजीआइ एयरपोर्ट से डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए भी फीडर बसें चलाई जाएं। इससे दोनों एयरपोर्ट आने वाले लोग इस लाइन का प्रयोग कर पाएंगे।

मालूम हो कि डीएमआरसी ने मेट्रो में यात्री संख्या बढ़ाने के लिए कई उपाय किए थे। इसमें मेट्रो स्टेशन से आसपास के इलाकों तक पहुंचने के लिए फीडर बस सेवा शुरू करना भी शामिल था। मेट्रो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर फिलहाल यात्री किराये में फेरबदल संभव नहीं है। वहीं डीएमआरसी के निदेशक (ऑपरेशन) शरत शर्मा ने बताया कि यात्रियों से प्राप्त सुझाव के आधार पर फीडर बस सेवा के लिए डीएमआरसी परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजेगा। निर्धारित रूट पर चलाने को मंजूरी मिली तो फीडर बस सेवा शुरू की जाएगी।

बॉक्स----

द्वारका फोरम ने केंद्रीय शहरी विकास सचिव को भेजे सुझाव

-एयरपोर्ट लाइन पर 15 मिनट की जगह 10 मिनट के अंतराल पर चले ट्रेन।

- पहले की तरह ट्रेन की रफ्तार 105 किमी प्रति घंटे हो।

- शिवाजी स्टेडियम, धौलाकुआं, एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से 2-5 किलोमीटर के दायरे में 10 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से फीडर बस सेवा हो शुरू।

------------

- एयरपोर्ट लाइन पर स्टेशनों के बीच किराया (रुपये में)

द्वारका से टर्मिनल थ्री 25

द्वारका से एयरोसिटी 40

द्वारका से धौलाकुआं 50

द्वारका से शिवाजी स्टेडियम 75

द्वारका से नई दिल्ली 100