Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 12:55:39 PM


Title - एक तो ट्रेन विलम्बित दुसरे अभ्यर्थियों का हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 12:55:39 PM

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | एक तो ट्रेनें लेट चल रही हैं तो दूसरी ओर सेना भर्ती समेत नगर में संचालित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का हंगामा का सामना भी करना पड़ा | लेट आ रही ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने व पानी की किल्लत को लेकर भी यात्रियों की और से हंगामा किया गया |
इन दिनों वाराणसी लखनऊ रूट समेत कई स्थानों पर पटरियों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है | इस कारण लेट चल रही ट्रेनों का सिलसिला जारी है | रविवार को भी कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे तक विलम्ब थीं | ज्यादातर ट्रेनें आठ घंटे से लेकर 15 घंटे विलम्ब से चल रही हैं |

-HINDI-