Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 15, 2018 - 16:43:08 PM


Title - इलेक्ट्रिक ट्रेन ट्रायल, एक माह के अंदर चल सकती हैं इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 15, 2018 - 16:43:08 PM

बठिंडा से नई दिल्ली और बठिंडा से वाया अम्बाला रेलवे ट्रैक पर करीब एक माह तक इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी | रेलवे विभाग के सेफ्टी कमिश्नर ने इन दोनों ट्रैक का ट्रायल ले लिया है | गौरतलब हो कि बठिंडा क्षेत्र के लोग लम्बे समय से इन दोनों ट्रैक को इलेक्ट्रिक करने की मांग कर रहे थे, जिसके चलते आखिरकार यह मांग अब शीघ्र ही पूरी होने जा रही है |

गौरतलब है कि रेलवे विभाग की ओर से बठिंडा से नई दिल्ली और बठिंडा से वाया अम्बाला रेलवे ट्रैक की इलेक्ट्रिफिकेशन करने पर पांच सौ करोड़ रूपए से अधिक की राशि खर्च की गयी है | ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन का काम मुकम्मल हो चूका है | जिसके चलते बुधवार को रेलवे विभाग के सेफ्टी कमिश्नर अम्बाला डिवीज़न के डीआरएम सहित विभिन्न रेलवे अधिकारी बठिंडा पहुंचे और दोनों ट्रैक का ट्रायल किया |

सबसे पहले सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर इलेक्ट्रिक इंजन को अम्बाला ट्रैक पर लहरा मोहब्बत स्टेशन तक दौड़ाया गया | जिसके बाद रेलवे अधिकारियों की ओर से बारीकी की साथ निरीक्षण करने के बाद शाम को चार बजे बठिंडा पहुंचे |

-HINDI-