Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 25, 2017 - 14:54:46 PM


Title - इलाहाबाद जंक्शन पर कुंभ से पहले बन जाएगा स्काई वॉक
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 25, 2017 - 14:54:46 PM

 कर्जन ब्रिज पर स्काई वॉक का मजा लेने वाले शहरवासियों को अब जंक्शन पर भी स्काई वॉक का मजा मिल सकेगा l रेल सफर शुरू करने के लिए जंक्शन आने पर उन्हें स्काई वॉक मिलेगा l जंक्शन पर पांचों पुल को मिलाने के लिए रेलवे यह स्काई वॉक बनाने जा रहा है l

 वर्ष 2018 के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा जंक्शन पर यात्री पुलों का जाल बिछा है पांच पुल से यात्री भ्रमित होकर एक के बाद दूसरे पुल की सीढ़ियां चढ़ चढ़ कर थक जाते हैं l पर कुछ समय बाद यह तकलीफ दूर होने जा रही है l जंक्शन के सभी पुल को स्काई वॉक के जरिए आपस में जोड़ने की योजना बनी है l इसे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने भी सराहा है l डिप्टी चीफ इंजीनियर ने बताया कि 5 पुल को आपस में जोड़ने से मुसाफिरों की तकलीफ दूर हो जाएगी l

-HINDI-