Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 05, 2018 - 13:30:55 PM


Title - इलाहबाद - आनंद विहार हमसफर में सफर के लिए देना होगा फ्लेक्सी किराया
Posted by : RailEnquiry Admin on May 05, 2018 - 13:30:55 PM

इलाहबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस नौ मई से नियमित चलायी जाएगी पर यात्रयों को इसमें सफर करने के लिए फ्लेक्सी किराया देना होगा | जो यात्री पहले रिजर्वशन कराएँगे उन्हें ही पहले से निर्धारित किराया देना होगा | 50 फीसदी सीट बुक होने के बाद इसका किराया बढ़ता चला जाएगा |

हमसफर एक्सप्रेस के लिए मेल-एक्सप्रेस के एसी-3 के बेस किराये से 1.15 गुना ज्यादा बेस किराया तय है। वीआईपी कोटा और 10 फीसदी तत्काल सीटें निकाले जाने के बाद जो सीटें बचेंगी उनमें से आधी सीटें सामान्य किराये पर बुक की जा सकेंगी।
बाकी पर फ्लेक्सी फेयर लागू होगा। 

-HINDI-