Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:00:33 AM


Title - इंजन बंद होने से सैलून की बजाय मालगाड़ी इंजन से डीआरएम ने किया सफर
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:00:33 AM

रतलाम मंडल में दौड़ रहे इंजन किस अवस्था में हैं ये इस बात से समझा जा सकता है कि जब मंडल रेल प्रबंधक दाहोद से गोधरा रेल सैलून से जा रहे थे तो ट्रेन का इंजन रस्ते में ही खराब हो गया जिसके बाद डीआरएम मालगाड़ी कि इंजन में सवार होके गए | 

डीआरएम को गोधरा में निरीक्षण कि लिए जाना था और वो अन्य अधिकारियों समेत सैलून से जा रहे थे जिसे देहरादून एक्सप्रेस में लगना था | देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस शाम पांच बजे के आसपास दाहोद स्टेशन पहुंची जहाँ सैलून कि साथ डीआरएम इन्तजार कर रहे थे | सैलून लगाने कि लिए इंजन को ट्रेन से अलग किया गया जो सैलून को लेजाते समय आगेजाकर खराब हो गया | |चालक और सहायक चालक ने इसे ठीक करने का प्रयास किया परन्तु सही नहीं कर पाए | बाद में मालगाड़ी कि इंजन को देहरादून एक्सप्रेस में जोड़ा गया और अधिकारी भी सैलून की बजाय इंजन से ही गोधरा गए | इस दौरान ट्रेन भी विलम्ब हुयी |

-HINDI-