Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Nov 07, 2012 - 00:00:23 AM


Title - आरा में राजधानी एक्सप्रेस पर यात्रियों ने किया पथराव
Posted by : AllIsWell on Nov 07, 2012 - 00:00:23 AM

दानापुर-मुगलसराय रेल खंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप सोमवार की रात पैसेंजर ट्रेन को संट किये जाने से नाराज यात्रियों ने पटना से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर जमकर पथराव किया। घटना में कोई यात्री हताहत तो नहीं हुआ पर शीशा जरूर क्षतिग्रस्त हो गये। इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन पर भी बवाल काटा। इसे लेकर रेल कर्मियों में काफी देर अफरातफरी मची रही।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना-बक्सर शटल ट्रेन सोमवार की रात राजधानी के आगे-आगे चल रही थी। इस दौरान करीब सवा आठ बजे के आसपास कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर राजधानी को निकालने के लिए शटल को संट कर दिया गया। जिसके बाद यात्री आक्रोशित हो गये तथा चलती राजधानी एक्सप्रेस पर जमकर पथराव किया। बाद में शटल ट्रेन को खोले जाने के बाद आक्रोश शांत हो सका