Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 16:36:03 PM


Title - आज से डिज़ाइनर वर्दी में दिखेंगे रेलकर्मी
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 16:36:03 PM

चमकदार जैकेट और काली एवं पीली टी शर्ट की डिज़ाइनर वर्दी में अक्टूबर माह से रेलवे कर्मचारी नजर आएंगे | अक्टूबर माह से यात्रा के दौरान ट्रेन में मौजूद रेलकर्मी, टीटी, स्टेशन मास्टर, गार्ड, ड्राइवर और कैटरिंग कर्मचारी समेत करीब पांच लाख रेलवे कर्मचारी नयी डिज़ाइनर वर्दी में दिखेंगे | मशहूर फैशन डिज़ाइनर ऋतू बेरी ने रेलवे कर्मचारियों के लिए ये वर्दी डिज़ाइन की है | सूत्रों के मुताबिक आगामी दो अक्टूबर से इन दो ट्रेनों में इसकी शुरुआत की जाएगी | 
रेलवे कर्मचारियों के लिए भारीतय रेल के लोगों के साथ काली और पीली रंग की आधी एवं पूरी बाजू की टी-शर्ट डिज़ाइन की गयी हैं | वहीँ, ट्रेनों में नियुक्त कैटरिंग कर्मचारियों के लिए काली और सफ़ेद बॉर्डर के साथ अन्य टीशर्ट डिज़ाइन की गयी है | टीटी, गार्ड और ड्राइवरों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पीली और हरे रंग में दो तरह की आधी बाजू वाली चमकदार जैकेट डिज़ाइन की गयी है | 
तात्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 2016 - 17 बजट भाषण में उपभोक्ताओं से सीधे सीधे वास्ता रखने वाले कर्मचारियों के लिए नई तरह की वर्दी का प्रावधान होने की बात कही थी | इसका मकसद उनके कार्य के अनुरूप उन्हें नया रूप प्रदान करना है | कर्मचारी भी नए डिज़ाइनर वर्दी के समय का इंतजार रहे हैं | 

-HINDI-