Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 01, 2018 - 12:02:03 PM


Title - आगरा इंटरसिटी 22 जून तक निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on May 01, 2018 - 12:02:03 PM

अागामी 22 जून तक आगरा - नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त क्र दी गयी है | इस ट्रेन के निरस्त होने के कारण पलवल - फरीदाबाद के 1450 दैनिक यात्रियों के आवागमन की परेशानी लगभग 53 दिनों के लिए हो गयी है | 
नई दिल्ली स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य के कारण इस ट्रेन को निरस्त किया गया है | यात्रियों का आक्रोश इसलिए भी बनता है क्योंकि ये ट्रेन पिछले छह महीने से निरस्त चल रही है |  इसके अलावा 64015 पलवल शकूरबस्ती और 64015 पलवल शकूरबस्ती शटल पैसेंजर भी निरस्त कर दी गयी है | 
रेलवे की कार्यशैली से पलवल से फरीदाबाद और नई दिल्ली तक दैनिक यात्रा करने वाले यात्री काफी आक्रोशित हैं | प्रतिवर्ष सर्दी में कोहरे के कारण ट्रेनें जरूर निरस्त होती थीं पर ऐसा पहली बार है कि छह महीने तक कोई ट्रेन निरस्त कर दी गयी हो और अभी भी बहाल ना की गयी हो |
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, एक ए की मरम्मत के चलते 55 दिन का ब्लाॅक लिया गया है।

-HINDI-