Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:17:48 AM


Title - आंधी से एक घंटे रेल परिचालन बाधित
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 02, 2018 - 11:17:48 AM

रविवार की शाम चार बजे आयी तेज आंधी ने आदित्यपुर, गम्हरिया और आसपास क्षेत्र में व्यापक क्षति पहुंचाई |करीब एक सौ किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से आई इस आंधी से कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर चरों तरफ गिर गईं |


गम्हरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित पोल पर एक पेड़ की डाली गिर गयी जिस कारण ओवर हेड एक्विपमेंट टूट गया | इससे आदित्यपुर - गम्हरिया रेलखंड पर लगभग एक घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा | बाद में पेड़ की डाल हटाकर मरम्मत के बाद लूप लाइन के बदले मुख लाइन से ट्रेनों को पार कराकर आवागमन प्रारम्भ हुया |

-HINDI-