Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 03, 2012 - 00:00:28 AM


Title - अवैध वेंडरों पर विजिलेंस की निगाह
Posted by : railgenie on Jul 03, 2012 - 00:00:28 AM

इलाहाबाद : जंक्शन पर अवैध रूप से चाय-नाश्ता और पानी आदि की बिक्री करने वालों की अब खैर नहीं होगी। इन अवैध वेंडरों पर रेलवे सुरक्षा बल की इंटरनल विजिलेंस की निगाह है। गर्मी के दिनों में ट्रेनों और स्टेशनों पर मुसाफिरों की भीड़ ज्यादा हो जाती है जिसका फायदा अवैध वेंडर, उठाईगीर और जहरखुरान उठा लेते हैं। जहां पर वेंडर यात्रियों को मिलावटी और रद्दी खाद्य सामग्री बेचकर उनकी जेब काटते हैं वहीं जहरखुरान खानपान सामग्री में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान ले उड़ते हैं। अधिक जहर होने पर कभी-कभी तो यात्रियों की जान पर भी बन आती है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि अवैध वेंडिंग और जहरखुरानी की इन घटनाओं को रोकने के लिए जंक्शन पर आरपीएफ के इंटरनल विजिलेंस ग्रुप यानी आइवीजी के सदस्यों को तैनात किया गया है जो स्टेशन के साथ ही महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी निगाह रखेंगे।