Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 14, 2017 - 13:50:55 PM


Title - अब रेलवे लाइन के किनारे बनाये जाएंगे शौचालय
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 14, 2017 - 13:50:55 PM

खुले में सौच रोकने के लिए अब रेलवे लाइन किनारे शौचालय बांये जाएंगे | रेलवे ने अपनी जमीन पर शौचालय बनाने कि स्वीकृति दे दी है | शौचालयों का निर्माण स्थानीय निकाय करेंगे | 
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रेलवे कि भूमि पर शौचालय बनाने के लिए भारत सरकार के संयुक्त सचिव व व मिशन निदेशक वीके जिंदल ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है | संयुक्त सचिव के पत्र के सवाल का जवाब देते हुए राज्य मिशन निदेशक के इलाहबाद सहित प्रदेश से सभी नागल निगम, नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों को रेलवे कि भूमि पर शौचालय बनाने का निर्देश दिया है | 
शौचालय निर्माण के स्थानीय निकाय और मंडल रेल प्रबंधक के अफसर ट्रैक किनारे भूमि का संयुक्त सर्वे करेंगे जिसमे शौचालय के लिए जमीन चिन्हित कि जाएगी | जमीन तय होने के बाद समझौते पर हस्ताक्षर होगा | नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की रेलवे कि जमीन पर शौचालय बनने कि सूचना मिली है | शौचालय निर्माण के पीछे मंशा है की रेलवे ट्रैक किनारे खुले में सौच पूरी तरह रोका जा सके | 

-HINDI-