Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 08, 2013 - 09:00:49 AM


Title - अब फिर पुखरायां से जाएगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
Posted by : riteshexpert on Jul 08, 2013 - 09:00:49 AM

बीना-भोपाल के बीच तीसरी लाइन पर नॉन इंटरलाकिंग सिस्टम लगाने काकाम पूरा हो चुका है। अब गोरखपुर से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 12541 व डाउन 12542 सोमवार से फिर पुखरायां-उरई से होकर मुंबई जाएगी।
उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि बीना-भोपाल के बीच पड़ी तीसरी लाइन पर नान इंटरलाकिंग काम होने के चलते लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को 12 जून से कानपुर से घाटमपुर-बांदा-कटनी - सतना-जबलपुर-इटारसी से भेजा जा रहा था। नान इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के चलते सोमवार को ट्रेन मुंबई जाने के लिए निर्धारित समय सुबह 6:35 बजे व गोरखपुर जाने के लिए सुबह 7:45 बजे पुखरायां स्टेशन पहुंचेगी। कानपुर-झांसी रेल रूट पर विद्युतीकरण कार्य जांचने के लिए सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त का दौरा फिलहाल टल गया है। उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के जोनल सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि पुखरायां स्टेशन पर महाप्रबंधक विद्युतीकरण जगदेव कालिया ने निरीक्षण के दौरान खामियां मिली थी, इसके चलते फिलहाल रेल संरक्षा आयुक्त का दौरा स्थगित हो गया है।