Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 18:17:01 PM


Title - अब तय समय में दूर की जाएंगी रेल यात्रियों की शिकायतें
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 27, 2017 - 18:17:01 PM

सिटीजन चार्टर की तर्ज पर रेलवे अपने यात्रियों के लिए भी चार्टर बनाने जा रहा है l उम्मीद की जा रही है कि अगले एक से डेढ़ महीने में यह चार्टर लागू कर दिया जाएगा l फिलहाल रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को रेल कर्मियों के लिए चार्टर लागू कर दिया l इसके तहत रेल कर्मियों की शिकायतों और समस्याओं को समय सीमा के भीतर निपटाना अनिवार्य होगा l

रेल मंत्री के अनुसार यूजर चार्टर तैयार करने का कार्य चल रहा है उम्मीद है कि सभी सेवाओं के लिए समय अवधि तय कर यात्री चार्टर लागू कर दिया जाएl  रेलवे सुविधाओं के मामले में यात्रियों से वादा किया जाएगा मसलन यात्रियों को कितनी देर में टिकट मिले अगर इसके लिए 10 मिनट से लेकर आधे घंटे या 1 घंटे की अवधि तय होती है तो उस स्थिति में रेल कर्मियों के लिए यह जरूरी हो जाएगा कि वह रेल यात्रियों को उतना ही अवधि में टिकट उपलब्ध कराएं l अगर कहीं लंबी कतार है तो उस स्थिति में रेलवे स्टेशन पर तैनात अफसरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रेल यात्री को टिकट लेने के लिए अभी से अधिक समय ना लगे l इसी तरह से अन्य सुविधाओं के लिए भी समय सीमा तय की जाएगी l 

 हालांकि अगर इस समय सीमा का उल्लंघन होता है तो उस स्थिति में क्या व्यवस्था होगी इस बारे में रेल मंत्री ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि ऐसे मामलों में यात्री को मुआवजे और रेलकर्मी पर जुर्माने की व्यवस्था की जा सकती है l फिलहाल बुधवार को रेल कर्मियों के लिए चार्टर जारी कर दिया गया है l इस तरह से रेल कर्मियों की जो समस्याएं होंगी संबंधित अवसरों को तय अवधि में निगरानी होंगी l

-HINDI-

Title - Re: ?? ?? ??? ??? ??? ?? ?????? ??? ????????? ?? ????????
Posted by : Vikas Jha on Oct 27, 2017 - 19:49:00 PM