Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 28, 2018 - 11:39:58 AM


Title - अब ट्रेनों में भी कैशलेस खानपान की सुविधा
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 28, 2018 - 11:39:58 AM

यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान कैश लेकर चलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी | खानपान की वस्तु की खरीदारी के लिए कैश देने की बाध्यता नहीं रहेगी | रेलवे की तरफ से अब ट्रेनों में खानपान सामग्री क्रय सिस्टम को कैशलेस करने की कवायद की जा रही है | इसके लिए पैंट्रीकार कर्मियों व वेंडरों को पीओएस मशीन उपलब्ध कराए जाएंगे | 

जानकारी के अनुसार, ट्रेनों में पैंट्रीकार व अन्य लाईसेंसी वेंडरों द्वारा मनमानी कीमत पर खाद्य पदार्थ की बिक्री की जाती है | यात्रियों को 60 रूपए का खाना 140 में मिलता है | यात्रियों की जेब ढीली तो होती ही है, रेट को लेकर भी तू-तू, मै-मै भी होती है | इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड तक पहुंची है | रेलवे बोर्ड ने भी सभी मंडलों को सफर करनेवाले यात्रियों की राय लेकर रिपोर्ट भेजने को कहा है | 

-HINDI-