Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 14, 2017 - 20:41:19 PM


Title - अचानक बदला गोरखपुर - अयोध्या पैसेंजर का प्लेटफार्म, यात्रियों की छूटी ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 14, 2017 - 20:41:19 PM

रविवार को गोरखपुर मैं रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आए और खामियाजा भुगतना पड़ा यात्रियों को  l हुआ यह कि गोरखपुर अयोध्या पैसेंजर जो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 से जाती है; इसका प्लेटफॉर्म अचानक ही बदल कर तीन कर दिया गया l इस लिए गए निर्णय से कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई जिसके बाद उन्होंने काफी हंगामा कर दिया l हालांकि जैसा कि हर बार होता है हंगामे के बाद रेलवे स्टाफ समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत करा देता है परंतु नुकसान तो यात्रियों का ही होता है l

काफी संख्या में यात्री जब तक बदले गए प्लेटफार्म पर पहुंचते तब तक ट्रेन जा चुकी थी l रेलवे प्रशासन की तरफ से सफाई यह दी गई है कि प्लेटफार्म नंबर 7 पर दूसरी ट्रेन खड़ी थी इसलिए पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 3 से रवाना किया गया जिसकी सूचना पूछताछ केंद्र से प्रसारित की गई थी l

-HINDI-