Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 08, 2013 - 09:00:39 AM


Title - Train Booking, Food Chains, IRCTC, Booking Food, Food On Seat, New Delhi - रेलवे में सफर हुआ और सुहा
Posted by : riteshexpert on Jul 08, 2013 - 09:00:39 AM

रेलवे ने एसएमएस सेवा के बाद यात्रियों के लिए एक और नई सुविधा शुरु की है। ट्रेन में सफर करते वक्त यदि आपको पिज्जा, पास्ता या फिर खाना खाना है तो आप घर बैठे ही उसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी ऑर्डर बॉय का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसके लिए कही जाने की भी जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट पर बुकिंग कर आपको आपका खाना सीट पर मिलेगा।
पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुरु की जा रही इस सेवा का लाभ फिलहाल दिल्ली-जम्मू और दिल्ली-अमृतसर की कुछ खास ट्रेन में मिलेगा। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।