Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 06, 2012 - 16:01:40 PM


Title - RAIL NEWS CENTER: रोजाना 8 लाख ई टिकट बेचेगा रेलवे
Posted by : puneetmafia on Jul 06, 2012 - 16:01:40 PM

रोजाना 8 लाख ई टिकट बेचेगा रेलवे
नई दिल्लीः रेलवे ने ई-टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग की रोजाना सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. अगले चार महीने में इसे चार लाख करने की योजना है. अभी प्रतिदिन 3.5 लाख टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होती है. चार महीने बाद रेलवे इसे बढ़ाकर आठ लाख करना चाहता है.
रेलवे राज्य मंत्री के एच मुनियप्पा ने बताया कि आइआरसीटीसी, सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआइएस) और रेलवे का आइटी विभाग मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं. रोजाना औसतन 15 लाख टिकट बेचे जाते हैं. इनकी बिक्री 8838 रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों और ई-टिकट वेबसाइट आइआरसीटीसी के जरिये होती है. इसमें से तत्काल टिकट करीब 1.70 लाख होते हैं.
दलालों द्वारा टिकट बेचने और काला बाजारी की रोकथाम को लेकर रेलवे ने बीते दिनों कई कदम उठाए हैं. रेलवे बोर्ड के साथ बैठक में मुनियप्पा ने इन कदमों की समीक्षा की. बैठक के बाद मुनियप्पा ने कहा कि आकस्मिक जांच के दौरान दलालों के साथ मिलीभगत में 170 अधिकारियों की पहचान की गई है. 102 के खिलाफ कार्रवाई की गई है. तत्काल स्कीम में हो रहे दुरुपयोग को देखते हुए ही इसके लिए बुकिंग का समय सुबह आठ बजे के बजाय दस बजे किया गया है. रेलवे मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल कानून में भी संशोधन पर विचार हो रहा है. इसमें और सख्ती लाई जाएगी. अभी इसके उल्लंघन पर दस हजार रुपये जुर्माना या तीन साल की जेल है.