Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 02, 2012 - 12:00:07 PM


Title - new facility in shatabdi express - शताब्दी एक्सप्रेस में जल्द शुरू होने वाली है खास सुविधा - www.bha
Posted by : nikhilndls on Jul 02, 2012 - 12:00:07 PM

भोपाल। शताब्दी एक्सप्रेस की रवानगी के बाद भी उसमें खाली रह गईं सीटों की जानकारी यात्रियों को वेबसाइट पर मिल सकेगी। ट्रेन के अगले स्टॉपेज के यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का दावा है कि नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में यह सुविधा एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में चलने वाली कुछ शताब्दी एक्सप्रेस श्रेणी की गाड़ियों में यह व्यवस्था हाल ही में शुरू कर दी गई है।