Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 25, 2013 - 12:01:16 PM


Title - Diversion of Mathura Allahabad Express and Kota Patna Express B/w Mathura Agra
Posted by : railgenie on Jun 25, 2013 - 12:01:16 PM

इलाहाबाद व कोटा- पटना एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 21 अप्रैल 2013 से 25 मई 2013 तक लागू रहेगा।

पटना-कोटा एक्सप्रेस व कोटा-पटना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या(13238/13240) 21 अप्रैल से 25 मई 2013 तक टूंडला-आगरा फोर्ट-ईदगाह-अछनेरा मथुरा के रास्ते चलेंगी। ये गाड़ी कोटा की ओर जाते समय आगरा फोर्ट पर 5.20 बजे से 5.50 बजे तक ठहराव लेंगी। इसके बाद ईदगाह पर 6.00 बजे से 6.02 बजे तक रुकेंगी। पटना की ओर जाते समय आगरा फोर्ट पर 11.15 बजे से 11.45 बजे तक ठहराव लेंगी। ईदगाह पर 11 बजे से 11.02 बजे तक रुकेगी। इसके अलावा मथुरा-इलाहाबाद एक्सप्रेस दोनों ओर से टूंडला-आगरा फोर्ट-ईदगाह-अछनेरा मथुरा के रास्ते चलेंगी। ये गाड़ी इलाहाबाद से मथुरा की ओर जाते समय आगरा फोर्ट पर 6.30 बजे से 7.00 बजे के मध्य ठहराव लेगी। ईदगाह पर 7.10 बजे से 7.12 बजे तक रुकेगी। मथुरा से इलाहाबाद की ओर जाते समय आगरा फोर्ट पर 9.30 बजे से 9.55 बजे तक और ईदगाह पर 9.18 बजे से 9.20 तक रुकेगी। यह जानकारी आगरा मंडल की पीआरओ भूपिन्दर ढिल्लन ने दी।