Indian Railways News => Topic started by railgenie on Nov 04, 2012 - 03:00:41 AM


Title - Come Indore Railway GM - इंदौर आए रेलवे जीएम - www.bhaskar.com
Posted by : railgenie on Nov 04, 2012 - 03:00:41 AM

रेलवे मुंबई मुख्यालय के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) महेश कुमार शनिवार सुबह इंदौर आए। वे यहां रतलाम रेल मंडल के सांसदों के साथ चर्चा करने आ गए हैं। यह बैठक होटल फॉच्र्यून लैंडमार्क में शुरू हो गई है। यहां रतलाम रेल मंडल के प्रबंधक (लोकेश नारायण) ने उनकी अगवानी की। जीएम के साथ ज्यादातर विभागाध्यक्ष भी मुंबई से आए हैं। फिलहाल बैठक चल रही है। हालांकि इसमें ज्यादातर भाजपा सांसद ही शामिल हो रहे हैं क्योंकि नई दिल्ली में रविवार को कांग्रेस की रैली के कारण ज्यादातर कांग्रेसी सांसद व्यस्त हैं। बैठक के बाद जीएम रेलवे स्टेशन लौटेंगे और पत्रकारों से बात करेंगे। इसके बाद वे इंदौर से मुंबई रवाना होंगे।