Indian Railways News => Topic started by irmafia on Oct 29, 2012 - 10:30:07 AM


Title - 4 trains canceled and 15 were late, there was outcry at the station - पटरी पर हुआ कुछ ऐसा कि 4 ट्रेन
Posted by : irmafia on Oct 29, 2012 - 10:30:07 AM

जालंधर। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार सुबह सिटी स्टेशन से चली तो सही समय पर, लेकिन गुरु नानकपुरा पहुंचते ही इंजन का चक्का जाम हो गया। ट्रेन एक बार रुकी, तो फिर हिल भी न सकी।   सिटी से कैंट जाने वाला ट्रैक जाम हो गया। इस कारण अप और डाउन ट्रैक की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हुईं। लुधियाना की ओर जाने वाली कुछ गाड़ियों को अप लाइन से गुजारा गया, तो कुछ को वाया सुच्ची पिंड।   दोपहर करीब बारह बजे स्थिति सामान्य हो सकी। लुधियाना के लोको शेड से आए इंजीनियरों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढा।