Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 06, 2016 - 15:23:58 PM


Title - 04421 दरभंगा - लखनऊ विशेष 29 घण्टे देरी से पहुंची
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 06, 2016 - 15:23:58 PM

दरभंगा से लखनऊ की बीच चलने वाली 04421 दरभंगा एक्स्प्रेस शुक्रवार की जगह शनिवार को पहुंची| ये गाडी उन्तीस घण्टे विलंब के बाद लखनऊ पहंच सकी|
04421 दरभंगा - लखनऊ विशेष दरभंगा से बारह घण्टे विलम्ब से लखनऊ के रवाना हुयी और लखनऊ आते आते ये उन्तीस घण्टा विलम्ब हो चुकी थी| आपको बता दें की लखनऊ दरभंगा अधिकतम बारह घण्टे का रास्ता है जिसे ये विशेष गाड़ियां पूरा करने में अट्ठारह से बीस घण्टे लगा दे रही हैं|
इन विशेष गाड़ीयों की वजह से नियमित चलने वाली गाड़ियां भी विलम्ब हो रही हैं| पंजाब मेल बीस घण्टे देरी से लखनऊ पहुंची, वहीँ सदभावना एक्सप्रेस सत्रह घण्टे, सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर नौ घण्टे, नौचन्दी एक्सप्रेस पौने छह घण्टे देरी से लखनऊ आई| इन गाड़ियों के अलावा लगभग सभी गाड़ियां देरी से ही चल रही हैं|