Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 09, 2012 - 03:03:24 AM


Title - हिमाचल जा रही छात्राएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं 9643494
Posted by : puneetmafia on Sep 09, 2012 - 03:03:24 AM

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बरहटा निवासी दो छात्राएं शुक्रवार को घर से विद्यालय जाने के बहाने रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पहुंच गईं। वहां से दोनों अपने प्रेमी से मिलने के लिए हिमांचल जाने की तैयारी में थीं लेकिन कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गईं। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उनका प्रेमी गांव का ही एक युवक है जो हिमांचल में रहता है। एक ने बताया कि उसने अपना मोबाइल बेचकर किराए की व्यवस्था किया था। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली पहुंचे परिजनों को उन्हें सौंप दिया गया।

कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि ग्राम बरहटा निवासी दो बालिकाएं भदाह स्थित एक विद्यालय में क्रमश: कक्षा 8 व 9 की छात्रा हैं। उनका गांव के ही राज कुमार नामक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छात्राओं ने पुलिस को बताया कि राज कुमार का अक्सर उसके पास फोन आता था और वह भी फोन करती थीं। दो दिन पूर्व लड़कियों के पास फोन कर राजकुमार ने उन्हें हिमांचल बुलाया था। एक छात्रा ने किराए के लिए अपना मोबाइल चोरी से घर से ले जाकर भदाह निवासी सुभाष के हाथ बेच दिया। उसी पैसे को लेकर दोनों शुक्रवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पहुची। एक व्यक्ति से दोनों ने हिमांचल जाने वाली गाड़ी के बारे में पूछा तो उसे शक हो गया। नाम पता जानकारी करने के बाद दोनों को वहीं पर बैठा लिया और कोतवाली प्रभारी को सूचित कर दिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। वहां पर पुलिस के सामने सारी वास्तविकता से पर्दा उठ गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को उनकी हिदायत करने के निर्देश के साथ उन्हें सौंप दिया।