| हाईटेंशन तार मेट्रो के तीसरे चरण में नहीं बनेंगे बाधा - Jagran Yahoo! India by nikhilndls on 16 August, 2012 - 04:00 AM | ||
|---|---|---|
nikhilndls | हाईटेंशन तार मेट्रो के तीसरे चरण में नहीं बनेंगे बाधा - Jagran Yahoo! India on 16 August, 2012 - 04:00 AM | |
जासं, नई दिल्ली : तीसरे चरण की मेट्रो लाइन के तैयार होने में बिजली के हाईटेंशन तार बाधा नहीं बनेंगे। डीएमआरसी ने योजनाबद्ध तरीके से इन तारों को स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया है। ताकि एलिवेटेड लाइन को तैयार करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह काम अभी बदरपुर-फरीदाबाद कॉरीडोर पर शुरू कर दिया गया है। जिसे दूसरे कॉरीडोर पर भी जल्द शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण में मेट्रो मुकुंदपुर से यमुना विहार, बदरपुर से फरीदाबाद तथा जनकपुरी से बॉटेनिकल गार्डन तक जाएगी। इस बीच करीब 50 किलोमीटर लाइन एलिवेटेड होगी। मुकुंदपुर से यमुना विहार के बीच पहले से चल रही मेट्रो लाइन के ऊपर से एक नई लाइन तैयार होगी। जबकि बदरपुर-फरीदाबाद कॉरीडोर के निर्माण के दौरान नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक की समस्या भी हाईटेशन लाइन को हटाकर नई लाइन बनाने में पेश आएगी। इस समस्या को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से डीएमआरसी ने काम शुरू कर दिया है। डीएमआरसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि पूरी तरह से एलिवेटेड बदरपुर- फरीदाबाद कॉरीडोर पर बिजली के 63 खंभों को हटाने का काम किया जा रहा है हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित करने का काम भी जारी है। करीब चार किलोमीटर तक की बिजली लाइन व छह ट्रांसफार्मर को हटाकर नए स्थान पर लगाने का काम पूरा हो चुका है। गौरतलब है कि बदरपुर-फरीदाबाद कॉरीडोर 13.865 किलोमीटर तक बनेगा और इसमें नौ स्टेशन बनाए जाने है। | ||