Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 21, 2016 - 10:00:44 AM


Title - हरद्वार देहरादून के बीच विद्युत् रेल लाइन पूर्णतया संचालित
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 21, 2016 - 10:00:44 AM

हरिद्वार से देहरादून के बीच विद्युत् रेल लाइन पूरी तरह से संचालित हो गयी और पहली बार बृहस्पतिवार को शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से हरिद्वार इलेक्ट्रिक इंजन से पहुंची| इससे पहले सुबह दस बजे कमीश्नर रेलवे ऑफ सेफ्टी हरिद्वार से डीजल इंजन द्वारा चलित स्पेशल ट्रेन में अन्य अधिकारिययों के साथ एलेक्ट्र्रिक लाइन की जांच के लिए रवाना हुए थे|
साढ़े तीन घंटे की गहन जाँच के बाद ये ट्रेन हरद्वार से देहरादून पहुंची और संतोषजनक निरिक्षण के बाद विद्युत् चलित इंजन युक्त एक विशेष ट्रेन देहरादून से हरिद्वार भेजी गयी जो एक घंटे पांच मिनट में देहरादून से हरिद्वार पहुँच गयी|
इसके बाद शाम को चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को विद्युत् चलित इंजन द्वारा चलने की हरी झंडी मिल गयी और पहली बार विद्युत् इंजन पर ट्रेन देहरादून से हरिद्ववार आयी|