Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 09, 2013 - 12:00:05 PM


Title - हड़ताल को रेलकर्मी तैयार : शिवगोपाल
Posted by : puneetmafia on Aug 09, 2013 - 12:00:05 PM

इलाहाबाद : रेलवे कर्मचारियों की अधिकतर मांगे रेल मंत्रालय मान चुका है, लेकिन उन्हें वित्त मंत्रालय भेजकर लटका दिया गया है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग, नई पेंशन नीति खत्म करने आदि मामले में भी आवाज उठ रही है। इन सबको लेकर रेलवे यूनियन संजीदा हैं। गुरुवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में हड़ताल के लिए बैलट मतदान की तिथि निश्चित की जाएगी। मतदान के बाद अगर हड़ताल के लिए कहा गया तो वह भी किया जाएगा। इसमें कई केंद्रीय संगठन के साथ राज्य संगठन सहयोग देने के लिए तैयार हैं। यह बातें ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहीं।

कहा कि अभी भी ग्रुप डी में एक लाख पद खाली चल रहे हैं। लार्जेस स्कीम को लेकर उन्होंने कहा कि अब इस स्कीम के तहत रेल कर्मचारियों के बच्चों को किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। यह नियम जुलाई 2013 से लागू हुआ है। इसके तहत 2010 व 2011 में बाहर हुए और जिन्हें बुलाया नहीं गया उन्हें दोबारा शामिल किए जाने की मांग उठाई गई।