Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jan 24, 2013 - 18:00:35 PM


Title - स्टेशन का होगा कायाकल्प, दूर होंगी समस्याएं 10064742
Posted by : RailXpert on Jan 24, 2013 - 18:00:35 PM

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के नवागत महाप्रबंधक केके (कृष्ण कुमार) अटल यात्रियों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। उनका मानना है कि लोगों की अपेक्षाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसके बावजदू, उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। स्टेशन की रिमाडलिंग मेरी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों की समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।

महाप्रबंधक अटल यहां का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मंगलवार को जीएम सभागार में पत्रकारों के सामने मुखातिब थे। अपने संबोधन में उन्होंने सर्व प्रथम अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। फिर, उपलब्धियों को बताने से भी नहीं चूके। हां, सवाल-जवाब के क्रम में वर्तमान में नजदीक के स्टेशनों और आउटर पर खड़ी हो रही गाड़ियों के चलते आ रही समस्याओं को उन्होंने मनोयोग से सुना। उनका कहना था कि आते ही मैं इस समस्या से अवगत हुआ। स्टेशन का रिमाडलिंग पूरा न होने के चलते यह दिक्कतें आ रही हैं। मैंने अधिकारियों से बात कर ली है। शुक्रवार को ही बैठककर इस मामले की पूरी समीक्षा करुंगा। तारीख तो नहीं बताउंगा लेकिन विश्वास दिला रहा हूं कि जल्द ही रिमाडलिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वह सीधे साफ-सफाई के मुद्दे पर आ गए। गाड़ियों में गंदे कंबल और बेडरोल मिल रहे हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। एनई रेलवे में बनने वाले तीनों मैकेनाइज लाउंड्री पर अंतिम मुहर लग गई है। जल्द ही निविदा आमंत्रित कर ली जाएगी। नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे में आधुनिक मशीनों के जरिए कपड़े साफ होंगे। यात्रियों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।