Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Oct 05, 2012 - 12:01:29 PM


Title - स्टाफ की सिक्युरिटी के लिए आगे आई रेलवे
Posted by : riteshexpert on Oct 05, 2012 - 12:01:29 PM

गुड़गांव : रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर अपने स्टाफ की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं। गौरतलब है कि इस रेल मार्ग पर यात्रियों व आसपास के ग्रामीणों की रेलवे स्टाफ से बदसलूकी व तोड़फोड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रेलवे ने इस मामले में बदनाम रहे बिजवासन स्टेशन से शुरूआत की है। यहां कुछ महीने पहले आरपीएफ पोस्ट खोली गई थी और अब यहां रेलवे के ऑफिस को लोहे की जालियों से कवर कर दिया गया है।

युवक की मौत पर गुस्साई भीड़ ने किया था हंगामा

करीब 4 महीने पहले यहां गलत तरीके से बाइक से ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। हादसे से गुस्साई भीड़ ने स्टेशन मास्टर पर हमला कर दिया था जिससे उन्हें सिर पर चोट आई थी। साथ ही स्टेशन के टिकट सिस्टम को पूरी तरह से डैमेज कर दिया था। ग्रामीणों का तर्क था कि यहां ट्रैक को पार करने के लिए रास्ता नहीं दिया गया है। फाटक पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है जिसे एक साल में पूरा होना था लेकिन 2 साल बाद भी यह पूरा नहीं हो सका है।

इस रूट पर काम करने से डरते हैं रेलकर्मी

इससे पहले भी इस तरह की कई शिकायतें इस रेल मार्ग पर मिलती रही हैं। इस वजह से रेलकर्मी अब इस रूट को अनसेफ मानने लगे हैं और यहां काम करने को जल्दी तैयार नहीं होते। रेलवे की दुर्घटना हो या ट्रेनें लेट आ रही हों, भीड़ अक्सर अपना गुस्सा यहां के रेलवे स्टाफ पर ही उतारती है। ऐसे में अब रेलवे ने इस तरह की व्यवस्था की है कि भीड़ रेलवे स्टाफ के करीब तक खासकर पैनल आदि के अंदर तक नहीं पहुंच सके। जाली से पूरे स्टेशन ऑफिस एरिया को कवर कर दिया गया है। इसका सिर्फ एक दरवाजा है जो रेल कर्मियों के लिए ही खुलता है।

[ जारी है ]

रेलवे प्रवक्ता ए. एस. नेगी का कहना है कि रेलवेकर्मी अपना काम करते हैं और यात्री कई बार इतने हिंसक हो जाते हैं कि उन्हें ही चोट पहुंचाते हैं। यही वजह है कि इस तरह की व्यवस्था की गई है।

इस साल हो चुकी हैं 3 वारदात

. 4 महीने पहले बिजवासन स्टेशन पर गुस्साई भीड़ ने स्टेशन मास्टर को घायल कर दिया

. मार्च में पालम रेलवे स्टेशन पर गैंग मैन पर पत्थर बरसाए गए

. करीब 2 महीने पहले गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने टिकट क ाउंटर पर तोड़फोड़ की