Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Oct 02, 2012 - 16:00:06 PM


Title - सेवानिवृत कर्मचारियों को रेलवे में फिर ‘नौकरी’ - re-arrangement of retired railway employees
Posted by : ConfirmTicket on Oct 02, 2012 - 16:00:06 PM

सेवानिवृत्त की सोचकर रेल कर्मचारी परेशान न हों। रेलवे ने कार्यशील और मेडिकली फिट सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दैनिक आधार पर नौकरी का मौका देने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुनर्नियोजन की योजना लागू की गई है, जो 14 सितंबर 2013 तक रहेगी।

हालांकि ऐसे कर्मचारियों के लिए सुविधा संबंधी कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। रेलवे को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण हर स्तर पर कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या से पार पाने के लिए रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दैनिक आधार पर कार्य देने का निर्णय लिया है।

अफसरों का मानना है कि इससे कम खर्च में अनुभवी कर्मचारी मिल जाएंगे। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक स्थापना हर्षा दास ने बोर्ड के पत्र जारी किए हैं। उनके मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के लिए जोनल रेलवे को भर्ती विज्ञापन जारी करने होंगे। यानी अफसर परिचितों या जुगाड़ वालों को काम नहीं दे पाएंगे।

इसके साथ ही संरक्षा से जुड़ी सेवानिवृति योजना और लार्जेस स्कीम का लाभ इन्हें नहीं मिलेगा। शर्त है कि पुनर्नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी की आयु 62 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड से नियुक्त कर्मचारियों के आने पर दिहाड़ी आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया जाएगा।