Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Dec 13, 2012 - 20:00:10 PM


Title - सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन - Central Railway Mazdoor Union's annual session
Posted by : ConfirmTicket on Dec 13, 2012 - 20:00:10 PM

कल्याण : सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का 44 वां वार्षिक अधिवेशन कल्याण में 13 दिसंबर को शुरू हो रहा है। उद्घाटन मध्य रेल के महाप्रबंधक सुबोध जैन तथा अध्यक्षता सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष आर . पी . भटनागर करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में रेल कामगार शामिल हो रहे हैं।

अधिवेशन में रेल कामगारों की लंबित समस्याओं , रेलवे की खराब वित्तीय स्थिति , रेल संरक्षा से संबंधित भर्ती आदि मांगों पर चर्चा होगी। प्रवीण वाजपेई , एम . राघवैय्या , डी . वी . रमन , अनिल गर्ग आदि मौजूद रहेंगे।