Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 29, 2012 - 21:01:09 PM


Title - सेंट्रल रेलवे के एकस्ट्रा कोच की एकस्ट्रा कमाई
Posted by : messanger on Sep 29, 2012 - 21:01:09 PM

सेंट्रल  रेलवे  द्वारा  स्पेशल  और  मेल  एक्सप्रेस  ट्रेनों  में  अतिरिक्त  कोच  जोड़कर  पांच  महीनों  में  46  करोड़  की  कमाई  की  गई  है।  अप्रैल  से  अगस्त  तक  सेंट्रल  रेलवे  ने  स्पेशल  ट्रेनों  में  कुल  702  कोच  जोड़े  जिससे  रेलवे  को  तकरीबन  28  करोड़  रुपये  का  लाभ  हुआ।  इसके  अलावा  इन  पांच  महीनों  में  रोजाना  की  ट्रेनों  में  3451  अस्थाई  कोच  जोड़े  गए  जिससे  केवल  दस  करोड़  की  कमाई  हो  सकी।

सेंट्रल  रेलवे  को  फुल  टैरिफ  रेट  (  एफटीआर  )  पर  बुक  कराई  गई  ट्रेनों  और  जोड़े  गए  कोच  से  8  करोड़  का  फायदा  हुआ  है।  रेलवे  को  सबसे  ज्यादा  12.54  करोड़  की  कमाई  मई  महीने  में  हुई।