Indian Railways News => Topic started by messanger on Nov 29, 2012 - 18:00:42 PM


Title - सुबह जाइए, आगरा घूम शाम को लौट आइए
Posted by : messanger on Nov 29, 2012 - 18:00:42 PM

डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से जयपुर-आगरा शताब्दी एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई। जयपुर जंक्शन पर सुबह सांसद महेश जोशी और विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने हरी झंडी दिखाकर फूलों से सजी इस ट्रेन को रवाना किया।

पहली ट्रेन खाली गई। ट्रेन की 524 सीटों में से केवल 130 सीटें ही भर पाईं। इसमें एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 1 और चेयरकार में 129 यात्री थे। ट्रेन प्रारंभ होने से जयपुर व आगरा को पर्यटन की दृष्टि से फायदा होगा। 

यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह 7:05 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 10:35 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में आगरा से शाम 4:20 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।


किराया

एसी प्रथम श्रेणी चेयरकार

जयपुर से आगरा फोर्ट 915 रुपए

जयपुर से भरतपुर 795 रुपए

भरतपुर से आगरा फोर्ट590 रुपए

एसी चेयरकार

जयपुर से आगरा फोर्ट430 रुपए

जयपुर से भरतपुर381 रुपए

भरतपुर से आगरा फोर्ट295 रुपए

लोको पायलटों ने फिर ट्रेन मांगी

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने उद्घाटन के मौके पर एक बार फिर अपनी मांग दोहराई। एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप यादव, जोनल अध्यक्ष धमेंद्र सैनी, जोनल संरक्षक वेदनाथ मुदगल, मंडल मंत्री सुमेर सिंह व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सांसद, विधायक व डीआरएम से मिलकर इस ट्रेन को जयपुर मंडल के स्टाफ को देने की मांग की। इस पर तीनों ने उनके साथ अन्याय नहीं होने का आश्वासन दिया।

12 करोड़ की लागत से पार्किग :

डीआरएम वीरेंद्र कुमार ने बताया- जयपुर स्टेशन के विकास के लिए 12 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इससे यहां पार्किग सुविधा विकसित की जाएगी।

ट्रेन का पायदान भी छोटा :

सांसद और विधायक ने आधुनिक डिजाइन के कोच और सीटों की तारीफ करते हुए ट्रेन के पायदान को लेकर खामी भी गिनाई। खाचरियावास ने इस दौरान डीआरएम वीरेंद्र कुमार को ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गेप अधिक होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से इसका परीक्षण कराकर इस खामी को दूर किया जाना चाहिए।