Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jan 15, 2013 - 21:00:28 PM


Title - सुपरफास्ट ट्रेनें भी सात-आठ घंटे लेट
Posted by : AllIsWell on Jan 15, 2013 - 21:00:28 PM

धूप में गर्माहट के चलते कड़ाके की ठंड से लोगों को भले ही थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन कोहरे का कहर जारी है।

ट्रेनों की गति रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। घने कोहरे के कारण द्रुतगामी ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगा हुआ है। दूरगामी ट्रेनें पांच से सात घंटे तक विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को कठिनाई हो रही है। वहीं वे गंतव्य तक काफी विलंब से पहुंच रहे हैं। यात्रा को जाने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ठंड में पूरी रात प्लेटफॉर्म पर गुजारना पड़ता है। जंक्शन पर गाड़ी पकड़ने पहुंचे बेतिया के रामकिशन, दिनेश राम ने बताया कि वे लोग रविवार की शाम को यहां पहुंचे थे। 10 बजे रात्रि में गाड़ी थी। लेकिन, सुबह तक ट्रेन नहीं आइ है। कब ट्रेन आ जाएगी यह सोचकर नींद भी नहीं आइ। कौन सी ट्रेनें कितनी लेट सोमवार को नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 9 घंटे, 2554 वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, ग्वालियर मेल, बिहार संपर्क क्रांति दो घंटे, मौर्य एक्सप्रेस, मिथिला, छपरा टाटा एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली। पूछताछ काउंटर पर यात्री गाड़ियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए चक्कर लगाते रहे।

प्लेटफॉर्म पर पांचवें

दिन बंद रहे स्टॉल

मुजफ्फरपुर, संसू : गैस सिलेंडर के प्रयोग पर लगी पाबंदी के कारण सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी प्लेटफॉर्म के सभी स्टॉल बंद रहे। इससे यात्रियों को भोजन व नाश्ते के लिए भटकना पड़ा। रेलवे अधिकारी के पास सोनपुर मंडल के अधिकारी के पास तीन दिनों से गैस चूल्हे चालू कराने के लिए आवेदन पड़ा हुआ है। समस्याओं का निदान निकालने में कोई पक्ष रुचि नहीं दिखा रहा है। अधिकृत वेंडरों का कहना है कि स्टॉल व ठेला बंद होने से उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। लेकिन, विवश होकर यह कदम उठाना पड़ा है। रेल अधिकारियों को समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया गया। अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।