Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 30, 2013 - 21:00:06 PM


Title - सुजानपुर में अब रविवार को भी मिलेगा रेलवे टिकट
Posted by : AllIsWell on Sep 30, 2013 - 21:00:06 PM

सुजानपुर : शहर के लोगों को अब टिकट रिजर्वेशन के लिए रविवार को भी पठानकोट का रूख नहीं करना पडे़गा। सुजानपुर के रेलवे स्टेशन पर रविवार को बंद रहने वाला टिकट रिजर्वेशन काउंटर जम्मू-कश्मीर के सासद लाल सिह क प्रयासों से सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा। रविवार को इस काउटर के शुरू होने पर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन सुजानपुर के सदस्यों ने स्टेशन पर लड्डू बाटे।
इस मौके पर संस्था के प्रधान पवन महाजन, चेयरमैन प्रि त्रिभवन सिंह, पार्षद जोगिन्द्र पाल ने बताया कि सोशल वेलफेयर एसोसिएशन का शिष्टमंडल 22 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर जम्मू कश्मीर के सासद चौधरी लाल सिंह को मिले थे तथा उन्हें बताया था कि सुजानपुर में टिकट रिजर्वेशन काउटर के रविवार को नहीं खुलने के कारण सुजानपुर व इसके साथ लगते 60 गावों के लोगों को टिकट आरक्षण के लिए पठानकोट जाना पड़ता है। इस पर चौधरी लाल सिंह ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या शीघ्र हल कर दी जाएगी। एक सप्ताह बाद ही सुजानपुर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही माग का पूरा कर दिया है। मौके पर पार्षद जोगिन्द्र पाल, महासचिव रमण पुरी, एडवोकेट निपुण महाजन, स्टेशन मास्टर जोगिन्द्र पाल, बुकिंग क्लर्क मदन लाल, चरण दास उपस्थित थे।