Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 19, 2016 - 00:35:41 AM


Title - साढ़े तीन दशक से अटकी ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के पूरा होने के आसार बढे
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 19, 2016 - 00:35:41 AM

महत्कांक्षी ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के पूरा होने के आसार बढ़ने लगे हैं| इस परियोजना को पैतीस करोड़ की लगत से तीन हिस्सों में पूरा किया जाना था जिसमे पहले चरण का कार्य ललितपुर और खजुराहो को ब्राड गेज लाइन से जोड़ना था जो पूरा हो चुका है| इसका उदघाटन मंगलवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु और जल संसाधन मंत्री उमा भारती करेंगे ।
पहले चरण के उद्घाटन के बाद दूसरे चरण की आधारशिला रखने केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को सीधी पहुंचेंगे। दुसरे चरण में रीवा से सीधी और सीधी से बरिगवां रेल लाइनका निर्माण कार्य होगा। पिछले साढ़े तीन दशक से भी अधिक समय से यह परियोजना अटकी पड़ी है जिसे मप्र की लाइफलाइन भी कहा जाता रहा है|
बापपेयी सरकार ने इसे शुरू में एक ही हिस्से में रखकर एक बार में ही पूरा कार्य करना चाहती थी पर लगातार आ रही परेशानियों की वजह से इसे तीन हिस्सों में बाँट दिया गया - ललितपुर-खजुराहो, खजुराहो से पन्ना-सतना और रीवा से सीधी-बरगवां। तीन हिस्सों में बांटकर इसे पूरा करना की योजना बनाई गयी जिसका पहला हिस्सा अब जाकर पूरा हो पाया है| रीवा-गोविंदगढ़ के बीच विकास कार्य अभी हो रहा है और आधा ह पूर्ण हो पाया है।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु सीधी आकर इसकी गति बढ़ाने का प्रयास करेंगे।