Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 08, 2012 - 15:00:18 PM


Title - सांसद की हस्ताक्षर की नकल करने वाला गिरफ्तार
Posted by : railgenie on Jun 08, 2012 - 15:00:18 PM

नई दिल्ली। एक ट्रैवल एजेंट को गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन के हस्ताक्षर की नकल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। रेल टिकट को कनफर्म करवाने के लिए वह हस्ताक्षर की नकल किया करता था। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले 26 वर्षीय गुरफान अहमद को केंद्रीय दिल्ली के मटिया महल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'विशेष कोटा से टिकट कनफर्म करवाने के लिए हुसैन के लेटरहेड और हस्ताक्षर की नकल की थी और इसे अंबाला में डिवीजनल रेलवे प्रबंधक के पास जमा किया था।' अधिकारी के मुताबिक यह टिकट गोल्डेन टेम्पल मेल रेलगाड़ी के लिए था।