Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Dec 08, 2012 - 06:01:00 AM


Title - सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन रद
Posted by : eabhi200k on Dec 08, 2012 - 06:01:00 AM

लखनऊ रेल मंडल क्षेत्र के बहराइच के पास हुई ट्रेन दुर्घटना के कारण रक्सौल से दिल्ली जानेवाली सत्याग्रह ट्रेन को शुक्रवार को रद कर दिया गया। इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक राजकुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के रद हो जाने से करीब 60 हजार रूपए के टिकट को रेलयात्रियों ने वापस कर दिया, जिसमें एसी, स्लीपर व अनारक्षित यात्री शामिल है। सुबह के 8.50 पर दिल्ली के लिए खुलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को स्थानीय रेल पदाधिकारी ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए रद कर दिया। ट्रेन रद होने की खबर सुनते ही रेल यात्री परेशानी में पड़ गए। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी का महौल देखा गया। स्टेशन पर परेशानहाल कमरूद्दीन, कमलेश रजक, रंजीत सिंह, गोरख तिवारी, मंजूर मियां समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना अहले सुबह की है, परंतु स्थानीय रेल अधिकारियों द्वारा ट्रेन के रद होने की सूचना सुबह के करीब 7.30 बजे दी गयी। इन यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रद होने की सूचना रेल अधिकारियों द्वारा कुछ घंटा पहले दी जानी चाहिए थी। बता दें कि दिल्ली जाने के लिए नेपाल से आए लगभग 70 महिला व पुरूष रेल यात्री रेलवे प्लेटफॉर्म पर इस आस में बैठे हैं कि सत्याग्रह एक्सप्रेस शनिवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।