Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on May 17, 2013 - 18:00:59 PM


Title - सजधज कर आई नई इंटरसिटी
Posted by : riteshexpert on May 17, 2013 - 18:00:59 PM

वाराणसी : नई इंटरसिटी लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस सजधज कर गुरुवार की शाम 4:35 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आई। पहले दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। उद्घाटन के अवसर पर ट्रेन लखनऊ से 10:15 बजे बजे रवाना की गई थी। यह गाड़ी शुक्रवार से निर्धारित शेड्यूल पर बनारस से सुबह 5 बजे रवाना होकर पूर्वाह्न 11:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में अपराह्न एक बजे लखनऊ से चलकर बछरावां, रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई, भदोही होते हुए रात 7:45 बजे कैंट स्टेशन आएगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि ट्रेन में एक एसी कार, 11 जनरल व दो एसएलआर कोच हैं।