Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 09, 2012 - 21:00:28 PM


Title - शताब्दी का समय बदलने की मांग
Posted by : railgenie on Dec 09, 2012 - 21:00:28 PM

मोगा मोगा-नई दिल्ली शताब्दी की लंबे समय से मांग करते आ रहे गांधीवादी नेता सुरेश सिंगला ने शनिवार को डीआरएम एनसी गोयल से मिल कर शताब्दी के समय में बदलाव की मांग की। सिंगला ने डीआरएम को बताया कि मोगा स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रेलगाड़ी मोगा में शनिवार व सोमवार का दिन तय किया गया है। ट्रेन के शेड्यूल को संशोधित कर इसे और दिन बढ़ाया जाए। साथ ही, उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पाई जाने वाली खामियों बारे भी डीआरएम को अवगत करवाया। दूसरी ओर, डीआरएम एनसी गोयल ने सुरेश सिंगला को आश्वासन दिया कि स्टेशन में पाई गई खामियों को जल्द दूर किया जाएगा। उनका कहना है कि शताब्दी के समय में बदलाव करने की मांग को वह रेलवे के उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुरेश सिंगला का मोगा-दिल्ली रेलगाड़ी चलवाने का प्रयास रंग लाया है, जिसके लिये वह बधाई के पात्र हैं।