Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jan 15, 2013 - 12:00:35 PM


Title - वनांचल एक्सप्रेस से बेहोशीवस्था में उतारे गए महिला व पुरुष यात्री 10037054
Posted by : riteshexpert on Jan 15, 2013 - 12:00:35 PM

नगर संवाददाता, भागलपुर : रविवार को वनांचल एक्सप्रेस से पुलिस ने दो यात्रियों को बेहोशी अवस्था में उतारा। उतारे गए यात्रियों में एक की पहचान खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव निवासी जगदंबी यादव (60) व 52-53 वर्ष की एक महिला है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। यद्यपि संभावना व्यक्त की जा रही है कि उतारी गई बेहोश महिला जगदंबी की पत्‍‌नी होगी।