Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 09, 2012 - 00:00:45 AM


Title - लुधियाना, जालंधर व अमृतसर में खुलेंगे रिफ्रेशमेंट रूम
Posted by : puneetmafia on Dec 09, 2012 - 00:00:45 AM

फिरोजपुर : रेल मंडल के तहत अमृतसर, लुधियाना और जालंधर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को अब जल्द ही लजीज पकवान भी मिलेंगे। रेलवे के कामर्शियल विभाग ने करीब एक साल से बंद पड़े उक्त स्टेशनों के रिफ्रेशमेंट रूम को एक बार फिर से खोलने का फैसला किया है। सीनियर कामर्शियल मैनेजर एमएम सिंह ने बताया कि किसी कारण उक्त स्टेशनों के रिफ्रेशमेंट रूम बंद कर दिए गए थे, लेकिन अब लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग इन्हें फिर खोलने जा रहा है। ताकि स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों को भोजन आदि के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्हें स्टेशन परिसर में ही बेहतर खाना मिल पाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए है। जिन्हें चार जनवरी को खोला जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक यह रूम खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह से मंडल के जिन अन्य स्टेशनों पर यात्रियों के खानेपीने की व्यवस्था ठीक नहीं है उसे भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। जहां तक फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर रेस्टोरेंट खोले जाने की बात है तो यह काम रेलवे ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिजम विभाग के हवाले कर रखा है।