Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 25, 2013 - 00:01:12 AM


Title - लखनऊ से काठगोदाम तक ट्रेन चलाने की मांग
Posted by : irmafia on Jan 25, 2013 - 00:01:12 AM

जागरण संवाददाता, लखनऊ : पर्वतीय महापरिषद के प्रतिनिधि मंडल ने बीती 21 जनवरी को नई दिल्ली जाकर रेलमंत्री पवन कुमार बंसल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने नैनीताल एक्सप्रेस की तरह लखनऊ से काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है। महापरिषद महासचिव गणेश चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने रेलमंत्री को काठगोदाम जाने की परेशानियों से अवगत कराया है। लखनऊ से काठगोदाम तक जाने के लिए पहले नैनीताल एक्सप्रेस चलती थी। इस ट्रेन को 31 दिसंबर 2011 से बरेली तक ही कर दिया गया। इस कारण लखनऊ से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक, यहां रहने वाले हजारों लोगों के साथ बड़ी संख्या में सैनिक व उनका परिवार प्रभावित हो रहा है। इस समय केवल बाघ एक्सप्रेस का ही सहारा है। रात बारह बजे आने वाली यह ट्रेन अक्सर चार से पांच घंटे देर से आती है। इस पर रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय मित्तल को तुरंत समस्या हल करने के आदेश दिए हैं।