| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Nov 24, 2012 - 00:00:06 AM |
Title - रेलवे स्टेशनों का स्तरोन्नयनPosted by : ConfirmTicket on Nov 24, 2012 - 00:00:06 AM |
|
|
रेल राज्यमंत्री श्री कोटला जय सूर्य प्रकाश रेड्डी ने आज राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई, नई दिल्ली तथा पटना के लिए मास्टर योजना तथा व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाने के लिए कंसल्टेंसी कार्य शुरू कर दिए गए थे। स्टेशनों के पुन: विकास के उद्देश्य से रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लि. और रेल मंत्रालय के अधीन सांविधिक प्राधिकरण रेल भूमि विकास प्राधिकरण(आरएलडीए) के बीच संयुक्त उद्यम के रूप में भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लि. (आईआरएसडीसी) नाम का एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) स्थापित किया गया है। शुरूआत में पांच स्टेशन यथा बिजवासन(दिल्ली), आनंद विहार(दिल्ली), चंडीगढ़, हबीबगंज(भोपाल) तथा शिवाजी नगर(पुणे) पहले चरण में पुन: विकास के लिए आईआरएसडीसी को सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में, पूर्व तट रेलवे में कोई भी स्टेशन आईआरएसडीसी को नहीं सौंपा गया है। |